Posts

Showing posts with the label शिक्षा स्तर

आधुनिक शिक्षा स्तर

Image
                           खराब शिक्षा स्तर                                       शिक्षा का अर्थ -  अध्ययन तथा ज्ञान ग्रहण करना।   शिक्षा चेतन या अचेतन रूप से मनुष्य की रूचियों समताओं, योग्यताओं और सामाजिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए, आवश्यकता के अनुसार स्वतंत्रता देकर उसका सर्वागींण विकास करती है।  शिक्षा हमारे सोचने, रहने और जीने के तरीके को बदलने में सहायता करती है।    आधुनिक शिक्षा हमें धनी बना सकती है। परन्तु उसमें नीति और संस्कारों का अभाव मिलता है। इसका स्तर गिरता जा रहा है।  हमारी प्राचीन शिक्षा  हमें प्रकृति और सभी प्राणियों से संपर्क बनाए रखने में सहायता करती थी। यह संस्कारों, नीतियों और अपने परिवेश को बेहतर समझने में सहायक थी।  मनुष्य प्रकृति के बहुत समीप था। परन्तु आधुनिक शिक्षा आज जीविका कमाने का साधन मात्र बनकर रह गई है।    संस्कार, नीतियाँ और परंपराएँ बहुत पीछे छूट गए हैं।  आधुनिक शिक्षा यथार्थ और व्यवहारिक ज्ञान से बहुत दूर है। यह मात्र आधुनिकता की बात करती है। परन्तु अध्यात्म और भावनाओं से कौसों दूर है। यह शोषण की नीति पर आधा